Dalchini Growing Tips: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन परिसर में लगा करीब 30 से 35 साल पुराना दालचीनी का पेड़ इन दिनों चर्चा में है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दालचीनी की छाल और टहनियां बाजार में काफी कीमती बिकती हैं और इसकी मांग देश ही नहीं, विदेशों तक है.
वैसे तो आपने कई तरह के पेड़ देखे होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी डाली और छाल तक बाजार में बहुत ही कीमती बिकती है. दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची के राजभवन में 30 साल पुराना दालचीनी का पेड़ लगा हुआ है.
यहां के कृषि एक्सपर्ट निवेश बताते हैं कि यहां पर यह 30 से 35 साल पुराना पेड़ है और इसी की छाल महामहिम चाय में डालकर पीते हैं. कृषि एक्सपर्ट निवेश ने बताया कि लोग दालचीनी के पेड़ की खेती भी कर सकते हैं, क्योंकि इसकी डिमांड पूरे भारत और विदेशों तक है. इसका जो खुशबू और स्वाद होता है, वह किसी और चीज में देखने को नहीं मिलता. आप सब्जी या चाय बनाएं और थोड़ा सा डाल दें तो इसका स्वाद ही बदल जाता है. ऐसे में खासतौर पर मसाला कंपनियों में इसकी काफी मांग रहती है. आप गमले में ही इसकी खेती कर सकते हैं. कृषि एक्सपर्ट निवेश ने आगे बताया कि जब आप इसकी खेती करेंगे तो कंपनियां इसे घर से उठाकर ले जाएंगी, क्योंकि दालचीनी की मांग काफी ज्यादा रहती है. अगर हाई क्वालिटी की दालचीनी हो तो फिर क्या ही कहना. आप सीधे कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं, जैसे कैच या एमडीएच. ये कंपनियां सीधे संपर्क करके माल ले जाती हैं. इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जब दालचीनी के पौधे लाते हैं तो उसमें खास खाद की जरूरत होती है. अगर आप गमले में उगाना चाहते हैं तो एक बात का खास ध्यान रखना पड़ेगा. गमले का साइज थोड़ा बड़ा होना चाहिए और खाद के रूप में सूखी गोबर खाद का इस्तेमाल करें तो काफी अच्छा रहेगा. इसमें थोड़ा सा यूरिया और थोड़ा सा डीएपी भी डाल सकते हैं, क्योंकि इसे ज्यादा पोषण की जरूरत पड़ती है, जो कई बार सिर्फ जैविक खाद से पूरी नहीं हो पाती. साथ ही थोड़ा सा चूना भी डाल सकते हैं. इसके बाद जब पौधा थोड़ा बड़ा होने लगे, यानी करीब 15 इंच का हो जाए, तो उसे तुरंत गमले से निकालकर जमीन में रोप दें. इसकी जड़ें काफी फैलती हैं, ऐसे में गमले में समस्या हो सकती है और पौधा मर भी सकता है. पानी तीन दिन में एक बार ही दें. अगर नमी नहीं लग रही हो या मिट्टी सूखी हो, तभी पानी डालें. कई लोग सुबह-शाम पानी डालते रहते हैं, इस पौधे में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है. अगर आप बस इन बातों का ध्यान रख लें, तो आपका दालचीनी का पौधा समय के साथ और बड़ा होता जाएगा. 15 से 20 साल में यह एक विशाल पेड़ का रूप ले लेता है. इसके बाद आप इसकी टहनियों और छाल से अच्छी कमाई कर सकते हैं. खास बात यह है कि 40 दिन के अंदर छाल फिर से वापस आ जाती है. यानी एक ही पेड़ से सालों-साल कमाई की जा सकती है. इसी वजह से इस पेड़ को कम खर्च में ज्यादा कमाई वाला खजाना कहा जाता है, जो मालामाल कर सकता है.
दालचीनी का पेड़ कैसे उगाएं दालचीनी से कमाई मसाला फसल खेती गमले में दालचीनी उगाना हाई डिमांड मसाला फसल कम लागत ज्यादा मुनाफा खेती दालचीनी छाल की कीमत Cinnamon Farming In India How To Grow Cinnamon Tree Profitable Spice Farming Cinnamon Bark Demand Grow Cinnamon In Pot High Value Spice Crop Low Investment High Profit Farming Cinnamon Cultivation Tips
الإمارات العربية المتحدة أحدث الأخبار, الإمارات العربية المتحدة عناوين
Similar News:يمكنك أيضًا قراءة قصص إخبارية مشابهة لهذه التي قمنا بجمعها من مصادر إخبارية أخرى.
Viral News: ಹಣದ ಆಸೆಗೆ 50 ಜನರನ್ನು ಮದುವೆಯಾಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ಕಿʼಲೇಡಿʼ..!ತಮಿಳುನಾಡಿನ ತಿರುಪುರದ 35 ವರ್ಷದ ಯುವಕನೊಬ್ಬನಿಗೆ ಆನ್ಲೈನ್ ಮ್ಯಾರೇಜ್ ಪ್ಲಾಟ್ಫಾರ್ಮ್ನಲ್ಲಿ ಸಂಧ್ಯಾ (30) ಎಂಬಾಕೆ ಪರಿಚಯವಾಗಿದ್ದಳು.
اقرأ أكثر »
स्कूल खोलने पर तुरंत फैसला करे CAQM, निर्माण बंद होने तक राज्य सरकारें मजदूरों को दें भत्ता : प्रदूषण पर SCDelhi Pollution: साँस की बीमारी से होती है दिल्ली में हर 30-35 लोगों की मौत
اقرأ أكثر »
सेहतनामा- सर्दियों में स्वस्थ रखेंगी ये 10 वार्म ड्रिंक्स: इम्यून सिस्टम होगा मजबूत, शरीर में रहेगी गर्माहट...Healthy Winter Drinks and Their Health Benefits? Follow Health Benefits Of Dalchini Shahad Ki Chai, Tulsi Adrak, And Long Dalchini Chai
اقرأ أكثر »
वित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्टवित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्ट
اقرأ أكثر »
Voter List: গঙ্গাসাগরে মৃত ৩০-৩৫ ব্যক্তির নাম ভোটার লিস্টে! জোর চাঞ্চল্য...30 to 35 dead Gangasagar people name found in Voter List
اقرأ أكثر »
Top-Up SIP : மாதம் ரூ.5,000 முதலீட்டை... ரூ.4 கோடியாக பெருக்க உதவும் 30+10+30 ஃபார்முலாMutual Fund Investment Tips: முதுமை காலத்தில் யாரையும் சார்ந்திருக்க வேண்டிய தேவை இருக்கக் கூடாது என்றும் நீங்கள் விரும்பினால், 30+10+30 என்ற சூத்திரத்தை கடைபிடித்து முதலீடு செய்யவும்.
اقرأ أكثر »
